भारतीय नौसेना के प्रमुख विमान वाहक पोत तथा पनडुब्बी
aircraft carriers and submarines of Indian Navy
पिछले पोस्ट में हमने भारतीय थल सेना के प्रमुख मिसाइलें तथा भारतीय वायु सेना के प्रमुख लड़ाकू विमान, ड्रोन के बारे में जाना था। आज के इस पोस्ट में भारतीय नौसेना के प्रमुख विमान वाहक पोत तथा पनडुब्बियों के बारे में जानेंगे।
![]() |
भारतीय नौसेना के प्रमुख विमान वाहक पोत तथा पनडुब्बी |
भारतीय नौसेना के प्रमुख विमान वाहक पोत
1. विक्रांत :- विक्रांत भारत का प्रथम विमान वाहक पोत है जिसको ब्रिटेन से खरीदा गया था जो कि वर्तमान में रिटायर्ड हो चुका है। इसको सन 1996-97 में रिटायर किया गया था।
2. विराट :- इस विमान वाहक पोत को भी ब्रिटेन से खरीदा गया था जोकि सन 2016-17 में रिटायर हो चुका है।
3. विक्रमादित्य :- विक्रमादित्य भारत का एक प्रमुख विमान वाहक पोत है जिसको रूस की सहायता से बनाया गया है विक्रमादित्य को सन 2014 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
4. INS विक्रांत 1 :- आई एन एस विक्रांत भारत में निर्मित प्रथम विमान वाहक पोत है जिसको अमेरिका की सहायता से डेवलप किया गया है यह अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है तथा बहुत ही छोटे रनवे पर यह विमानों को रोक सकने में सहायक है। वर्तमान में आई एन एस विक्रांत भारतीय नौसेना में शामिल है।
भारतीय नौसेना की प्रमुख पनडुब्बियां
1. INS सिंधुघोष :- इस पनडुब्बी को रूस के द्वारा तैयार किया गया है जिस की गति 17 नॉट प्रति घंटा है। यह भारतीय k series के मिसाइलों से लैस है तथा इसमें दो पेरिस्कोप भी लगे हुए हैं जिससे पानी के अंदर रहते हुए भी समंदर की बाहर की तस्वीरें देखी जा सकती है।
2. INS शिशुमार :- INS शिशुमार पनडुब्बी को जर्मनी तकनीक द्वारा विकसित किया गया है जिसकी गति 18 नॉट प्रति घंटा है यह INS सिंधुघोष की तुलना में छोटी है। INS शिशुमार पनडुब्बी में ऐसी एमरजैंसी एग्जिट है जिसकी मदद से एक साथ सारे लोग बाहर निकल सकते हैं।
3. INS कलवरी :- INS कलवरी को फ्रांस की तकनीक द्वारा विकसित किया गया है INS कलवरी एक डीजल इलेक्ट्रिक पनडुब्बी है। इसमें अनेक मिसाइलों को रखा गया है।
4. INS चक्र :- INS चक्र एक नाभिकीय पनडुब्बी है जिसको रूस से 10 साल की लीज पर लिया गया है।
इसके अलावा INS अरिहंत तथा INS अरिघाट भारत द्वारा निर्मित स्वदेशी नाभिकीय पनडुब्बी है। INS अरिहंत जल थल तथा वायु में मार करने में सक्षम है इसीलिए इसे न्यूक्लियर ट्रायक कहा जाता हैं।
Also Read :-
कला
गुप्तकालीन भारतीय कला संस्कृति । भारत का स्वर्ण युग। Gupta Indian art Culture in Hindi
प्राचीन भारत की कला संस्कृति। Ancient Indian art culture in hindi
मौर्य कालीन भारतीय कला संस्कृति। Mauryan Indian art Culture in hindi
रामप्पा मन्दिर तेलंगाना यूनेस्को विश्व विरासत में शामिल । Ramappa mandir Telangana - New!
0 टिप्पणियाँ