संपूर्ण भारत का इतिहास एक नजर में । Complete Indian History

 संपूर्ण भारत का इतिहास एक नजर में 

Complete Indian History

complete Indian History
Complete Indian History


ईसा पूर्व ( BC ) के घटनाक्रम :-

4000-3000 BC - कृषक एवं पशुपालक सभ्यताएँ । 

2350-1750 BC - रेडियो कार्बन तिथि निर्धारण के आधार पर हड़प्पा सभ्यता का विस्तार । 

1500 BC - ऋग्वैदिक काल , भारत में आर्यों का आगमन ।

1000 BC - उत्तर वैदिक काल , आर्यों का पूर्वी गंगा मैदान में विस्तार । 

850 BC - तेइसवें तीर्थंकर पार्श्वनाथ के जन्म का परंपरागत वर्ष । 

600-550 BC  - सोलह महाजनपदों का उदय , उपनिषदों की रचना , आर्यों का दक्षिण विस्तार । 

540 BC - जैन धर्म के संस्थापक वर्द्धमान महावीर का जन्म । 540-468 BC  - जैन धर्म के वास्तविक संस्थापक वर्द्धमान महावीर का जीवन काल । 

563 BC - बौद्ध धर्म के संस्थापक महात्मा बुद्ध का जन्म । 563-483 BC  - बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध का जीवन काल । 

516 BC  - ईरान के शासक डेरियस प्रथम का भारत पर प्रथम विदेशी आक्रमण । 

544-412 BC - हर्यक वंश बिम्बिसार , अजातशत्रु , उदयिन । 483 BC - प्रथम बौद्ध संगीति , राजगृह में । 

412-344 BC  - शिशुनाग वंश की स्थापना एवं विस्तार । 

383 BC - द्वितीय बौद्ध संगीति , वैशाली में । 

344 BC - मगध में नन्द वंश की स्थापना । 

326 BC - सिकन्दर का भारत पर आक्रमण । 

323 BC  - सिकन्दर की बेबीलोन में मृत्यु । 

323 BC - चन्द्रगुप्त मौर्य द्वारा मौर्य वंश की स्थापना । 

305 BC  - सेल्युकस का भारत पर आक्रमण । 

298 BC  - बिन्दुसार शासक बना । 

272-268 BC  - अशोक तथा उसके भाइयों के बीच उत्तराधिकार युद्ध ।

269 BC - अशोक शासक बना । 

268-232 BC  - अशोक का शासन काल । 

261 BC - कलिंग युद्ध 

232 BC -- अशोक की मृत्यु , कुणाल शासक बना । 

200 BC - यूनानियों का भारत में आगमन । 

185 BC - अंतिम मौर्य शासक वृहद्रथ की हत्या , शुग वंश की स्थापना । 

75 BC - कण्व वंश की स्थापना । 

30 BC  - सिमुक द्वारा सातवाहन वंश की स्थापना । 

58 BC  - विक्रम संवत् का प्रारम्भ ( उज्जैन के शासक विक्रमादित्य द्वारा ) । शकों पर विजय के उपलक्ष्य में 58 ई ० पू ० से एक नया संवत् विक्रम संवत् के नाम से प्रारंभ हुआ । 

22 BC  - चोल एवं पाण्ड्यों का रोम से व्यापारिक सम्बन्ध ।


ईस्वी सन् ( AD ) के घटनाक्रम 

14-15 AD  - रोमन संत सेंट थॉमस का भारत आगमन । 

20-46 AD - गोंडोंफर्निश के समय में भारत में संत थॉमस का आगमन । 

45 AD  - कुषाणों का भारत में प्रवेश । 

65 AD - चीनी सम्राट का बौद्ध ग्रंथों के लिए भारत में प्रतिनिधि भेजना । 

77 AD - प्लिनी की पुस्तक नेचुरल हिस्ट्री । 

78 AD - कनिष्क द्वारा शक संवत् का प्रारम्भ जिसे भारत सरकार द्वारा प्रयोग में लाया जाता है । 

78-100 AD  - कनिष्क का काल । 

86-128 AD - गौतमीपुत्र शातकर्णी तथा वशिष्ठीपुत्र पुलुमावी के अधीन सातवाहनों का पुनरुत्थान । 

130-150 AD - पश्चिम भारत का महान शक क्षत्रप रुद्रदामन प्रथमा 

225 AD - वाकाटक वंश की स्थापना । 

226 AD - पर्शिया में सासानियन वंश की स्थापना । 

250 AD -सातवाहन साम्राज्य का विघटन । 

240-280 AD  - गुप्त वंश की स्थापना ( श्रीगुप्त शासक ) 

319-320 AD - चन्द्रगुप्त प्रथम द्वारा गुप्त वंश की स्थापना ।

335-375 AD - समुद्रगुप्त का काल जिसे सैन्य विजयों के कारण उसे ' भारत का नेपोलियन ' कहा जाता है । 

360 AD - समुद्रगुप्त के दरबार में श्रीलंका का राजदूत । 

375 AD - समुद्रगुप्त की मृत्यु , रामगुप्त शासक । 

380-415 AD - चंद्रगुप्त द्वितीय का शासनकाल , गुप्त राज्य का पश्चिम में विस्तार तथा संस्कृत साहित्य का चरमोत्कर्ष ।

399-414 AD - चीनी यात्री फाहियान भारत आया । 

415-455 AD - कुमार गुप्त प्रथम का शासनकाल , नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना । 

455-467 AD - स्कन्दगुप्त का काल , हूणों का प्रथम आक्रमण । 

467-540 - गुप्त वंश का अवनति काल । 

500-532 - तोरमाण एवं मिहिरकुल के अधीन उत्तर भारत में हूणों का शासन । 

532 - यशोवर्धन द्वारा मिहिरकुल की पराजय । 

606-647 - हर्ष का शासन काल । 

609 -पुलकेशिन- II शासक बना । 

629-645 - ह्वेनसांग भारत में रहा । 

636 -सिन्ध पर प्रथम अरब - आक्रमण । 

712 -मुहम्मद बिन कासिम का भारत पर प्रथम अरब आक्रमण , राजा दाहिर की पराजय । 

725 - नागभट्ट द्वारा प्रतिहार राज्य की स्थापना । 

753-973 - दक्कन के राष्ट्रकूट । 

760-1142 - पूर्वी भारत के पाल । 

770-810 - महान पाल शासक धर्मपाल का काल , विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना । 

783-1036 - राजस्थान के वत्सराज द्वारा उत्तर भारत में गुर्जर - प्रतिहार वंश की स्थापना तथा उनका शासनकाल । 

788-820 - शंकराचार्य तथा उनका अद्वैतवादी दर्शन । 

835-885 - गुर्जर - प्रतिहार वंश का काल , अरब के व्यापारी सुलेमान का उसके राज्य में आगमन । 

836 -मिहिरभोज शासक बना । 

850 -विजयालय द्वारा पांड्यों को पराजित कर तंजौर पर अधिकार । 

851 - अरब - यात्री सुलेमान ने भारत वृत्तान्त लिखा ।

860 - सुमात्रा ( इंडोनेशिया ) के राजा बलपुत्र द्वारा नालंदा मे एक बौद्ध विहार की स्थापना । 

871-1173 तंजौर के शाही चोल । 

883-1026 - पंजाब और काबुल के हिन्दूशाही । 

907 - चोल शासक परांतक प्रथम का राज्याभिषेक । 

915-925 - महान राष्ट्रकूट इंद्र तृतीय के दरबार में अरबयात्री अल मसूदी का आगमन । 

916-1205 - चंदेल , चंदेलों द्वारा खजुराहो में मंदिरों का निर्माण । 

950-1195 - मध्य भारत में त्रिपुरी के कलचुरि । 

973-1238 - अन्हिलवाड़ा ( काठियावाड़ ) के सोलंकी ( गुजराती चालुक्य ) । 

977 - सुबुक्तगीन का भारत पर आक्रमण । 

985-1014 - राजराज चोल का शासनकाल , तंजौर के प्रसिद्ध शिव अथवा वृहदेश्वर मंदिर का निर्माण । 

999 - बगदाद के खलीफा द्वारा महमूद गजनवी को स्वतन्त्र शासक के रूप में मान्यता । 

1000 -- महमूद गजनवी का भारत में काबुल पर प्रथम आक्रमण । 

1000-1323 - वारंगल के काकतीय , बेतराज - प्रथम ( संस्थापक ) , प्रतापरुद्रदेव ( अन्तिम शासक ) । 

1001 - वैहिन्द की लड़ाई तथा जयपाल ( हिन्दूशाही शासक ) की महमूद गजनवी से पराजय । 

1025-1026 - महमूद गजनवी द्वारा सोमनाथ मंदिर की लूट ।
1027 - महमूद गजनवी का अन्तिम आक्रमण 

1030 - महमूद गजनवी की मृत्यु , अलबरुनी का भारत आगमन । 

1191 - तराइन का प्रथम युद्ध , पृथ्वीराज द्वारा मुहम्मद गोरी पराजित हुआ । 

1192 - तराइन का द्वितीय युद्ध , मुहम्मद गोरी द्वारा पृथ्वीराज की हार , कुतुबुद्दीन ऐबक भारत का सूबेदार नियुक्त । 

1194 - चन्दावर का युद्ध , जयचन्द पराजित । 

1206 - मुहम्मद गोरी की मृत्यु ।  

1206 - कुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा दिल्ली सल्तनत की स्थापना , कुतुबमीनार का निर्माण आरम्भ । 

1210 - कुतुबुद्दीन ऐबक की मृत्यु , आरामशाह को परास्त कर इल्तुतमिश शासक बना । 

1221 - चंगेज खां का भारत पर आक्रमण ।  

1236 - रजिया सुल्तान गद्दी पर बैठी ।

1240 - रजिया सुल्तान की मृत्यु। 

1265 - गयासुद्दीन बलबन गद्दी पर बैठा । 

1279 बंगाल में तुगरिल खाँ का विद्रोह । 

1286 - गयासुद्दीन बलबन की मृत्यु । 

1290 खिलजी वंश की स्थापना जलालुद्दीन खिलजी ( संस्थापक ) । 

1296-1316 - अलाउद्दीन खिलजी शासक बना । 

1309-1313 - मलिक काफूर का दक्कन अभियान । 

1315 - मलिक काफूर दक्कन से वापसी 

1320 - तुगलक वंश की स्थापना । 

1325 - मुहम्मद बिन तुगलक शासक बना । 

1333-1342 - इब्नबतूता की भारत यात्रा । 

1336 - हरिहर एवं बुक्का द्वारा विजयनगर साम्राज्य की स्थापना । 

1347 - बहमनशाह द्वारा बहमनी राज्य की स्थापना । 

1393 - जौनपुर राज्य की स्थापना । 

1398 - तैमूरलंग का भारत पर आक्रमण , दिल्ली पर अधिकार

1414 - दिल्ली में सैय्यद वंश की स्थापना । 

1414-1451 - दिल्ली में सैयद वंश का शासन । 

1451 - बहलोल लोदी द्वारा लोदी वंश की स्थापना । 

1455 - संत कबीर का जन्म । 

1469 - सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानकदेव का पंजाब के तलवंडी में जन्म । 

1472 - शेरशाह सूरी का जन्म । 

1483 - जहीरुद्दीन बाबर का फरगना में जन्म । 

1509 - कृष्णदेव राय शासक बने । 

1510 - गोवा पर पुर्तगालियों का कब्जा । 

1517 - इब्राहिम लोदी का राज्याभिषेक । 

1519 - भारत में बाबर का प्रवेश । 

1520 - बाबर का भीटा एवं स्यालकोट पर आक्रमण । 

1526 - पानीपत का प्रथम युद्ध ( बाबर व इब्राहिम लोदी के मध्य ) , इब्राहिम लोदी की पराजय , मुगल सम्राज्य की स्थापना। 

1527 - खानवा की लड़ाई , बाबर द्वारा राणा सांगा की हार । 1529 - घाघरा के युद्ध में बाबर द्वारा अफगानों की पराजय । 1530 - बाबर की मृत्यु , हुमायूँ का सिंहासनारोहण । 

1532 - गोस्वामी तुलसीदास का जन्म । 

1539 - चौसा के युद्ध में शेरशाह द्वारा हुमायूँ की पराजय ।

1540 - शेरशाह का दिल्ली पर अधिकार । 

1542 - हुमायूँ के पुत्र अकबर का जन्म । 

1555 -  हुमायूँ का भारत पर पुनः अधिकार । 

1556 - पानीपत के द्वितीय युद्ध में अकबर द्वारा हेमू की पराजय , बैरम खाँ के संरक्षण में अकबर बादशाह बना । पुर्तगालियों द्वारा पहला प्रिंटिंग प्रेस भारत पहुँचा । 

1562- अकबर द्वारा दास प्रथा की समाप्ति । 

1563 - तीर्थ यात्रा कर की समाप्ति । 

1564 - अकबर द्वारा जजिया कर की समाप्ति । 

1565 - तालीकोटा या राक्षसी तंगड़ी का युद्ध , विजयनगर साम्राज्य का अंत । 

1568 - अकबर की चित्तौड़ विजय । 

1569 - जहाँगीर का जन्म । 

1571 - अकबर द्वारा फतेहपुर सीकरी का निर्माण । 

1572-1573 - गुजरात विजय 

1574-76 - अकबर द्वारा बिहार - बंगाल की विजय । 

1576 - हल्दीघाटी का युद्ध , अकबर द्वारा महाराणा प्रताप पराजित । 

1579 - अकबर ने महजरनामा जारी किया । 

1582 - अकबर द्वारा दीन - ए - इलाही की घोषणा । 

1600 - ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना । 

1602 - डच व्यापारिक कम्पनी की स्थापना । 

1605 - अकबर की मृत्यु , जहाँगीर का राज्यारोहण । 

1606 - जहाँगीर द्वारा गुरु अर्जुन देव को फाँसी । 

1610 - पुलीकट में डच फैक्टरी स्थापित । 

1611 - मूसलीपत्तनम में प्रथम अंग्रेज फैक्टरी स्थापित । 

1611- नूरजहाँ एवं जहाँगीर का विवाह । 

1615 - टामस रो भारत आया । 

1622 - शाहजहाँ का विद्रोह । 

1627 - जहाँगीर की मृत्यु । 

1628 - शाहजहाँ मुगल सम्राट बना । 

1631-1653 - शाहजहाँ द्वारा ताजमहल का निर्माण । 

1636 - औरंगजेब को दक्कन का सूबेदार बनाया गया । 

1639 - अंग्रेजों ने मद्रास में सेंट जॉर्ज किले की नींव रखी । 

1646 - शिवाजी का तोरण पर अधिकार । 

1648 - शाहजहाँ द्वारा शाहजहाँनाबाद का निर्माण शुरू । 

1656 - शिवाजी का जाबली पर अधिकार । 

1659 - शिवाजी द्वारा अफजल खाँ की हत्या , दारा शिकोह को मृत्युदण्ड ।

1658 - औरंगजेब सिंहासनारूढ़ । 

1664 - शिवाजी द्वारा सूरत की लूट । फ्रांसीसी ईस्ट इण्डिया कम्पनी की स्थापना । 

1665 शिवाजी और मुगलों के बीच पुरन्दर संधि, शाहजहाँ की मृत्यु । 

1670 - शिवाजी का सूरत पर दूसरा आक्रमण । 

1674 - शिवाजी का रायगढ़ में राज्याभिषेक , फ्रांसीसियों द्वारा पाण्डिचेरी की स्थापना । 

1675 - औरंगजेब द्वारा गुरु तेगबहादुर को मृत्युदण्ड । 

1679 - औरंगजेब ने पुनः जजिया कर लगाया । 

1680 - शिवाजी की मृत्यु । 

1685 - अंग्रेज कम्पनी का मुख्यालय सूरत से हटाकर बम्बई स्थानान्तरित । 

1689 - औरंगजेब द्वारा शंभाजी को मृत्युदण्ड , शाहू बन्दी बनाया गया ।

1698 - सूतानाटी , कलिकता तथा गोविन्दपुरी की जमींदारी ईस्ट इंडिया कम्पनी को मिली । 

1707 - औरंगजेब की मृत्यु , शाहू की मुक्ति , बहादुरशाह - प्रथम सम्राट बना । 

1708 - गुरुगोविन्द सिंह का नांदेड में निधन । 

1712 - बहादुरशाह प्रथम की मृत्यु , जहाँदारशाह शासक बना  

1713 - बालाजी विश्वनाथ पेशवा बने । 

1715 - सिख नेता बन्दाबहादुर को मृत्युदण्ड । 

1717 - फर्रुखसियर द्वारा ईस्ट इण्डिया कम्पनी को स्वतन्त्र व्यापार का फरमान । 

1720 - बाजीराव प्रथम पेशवा बने , सैय्यद बन्धुओं का अन्त । 

1739 - नादिरशाह द्वारा दिल्ली पर आक्रमण , कोहिनूर हीरा एवं मयूर सिंहासन उसके कब्जे में । 

1740 - अलीवर्दी खां बंगाल का नवाब बना । 

1742 - बंगाल पर मराठों का अभियान , डूप्ले फ्रांसीसी बस्ती पाण्डिचेरी का गवर्नर नियुक्त । 

1744-48 - प्रथम आंग्ल - फ्रांसीसी कर्नाटक युद्ध । 

1747 - अहमदशाह अब्दाली का भारत पर आक्रमण ।

1750-54 - दूसरा आंग्ल - फ्रांसीसी कर्नाटक युद्ध । 

1751 - अर्काट पर अंग्रेजों का अधिकार ( क्लाइव द्वारा ) । 

1756 - अलीवर्दी खां की मृत्यु , सिराजुद्दौला बंगाल की गद्दी पर बैठा , ब्लैक होल की घटना ।

1757-63 तीसरा आंग्ल - फ्रांसीसी कर्नाटक युद्ध । 

1757 - प्लासी की लड़ाई में सिराजुद्दौला अंग्रेजों द्वारा पराजित तथा मीर जाफर बंगाल का नवाब बना । 

1758 - फ्रांसीसियों का फोर्ट सेंट डेविड पर कब्जा । 

1760 - मीर कासिम बंगाल का नवाब बना , वान्डीवास के युद्ध में अंग्रेजों द्वारा फ्रांसीसियों की पराजय । 

1761 - पानीपत का तीसरा युद्ध , अहमदशाह अब्दाली द्वारा मराठों की पराजय । 

1763 - मीर जाफर पुनः बंगाल का नवाब बना 

1764 - बक्सर का युद्ध 

1765 - बंगाल में अंग्रेजों द्वारा द्वैध शासन की शुरुआत । 

1765 - क्लाइव की दूसरी गवर्नरी ( 1765-67 ई ० ) , बंगाल , बिहार और उड़ीसा की दीवानी कम्पनी को मिली । 

1767-69 - प्रथम आंग्ल - मैसूर युद्ध । 

1772 - वारेन हेस्टिंग्स बंगाल का गवर्नर जनरल बना , कम्पनी द्वारा द्वैध शासन की समाप्ति । 

1773 - ब्रिटिश संसद द्वारा रेग्यूलेटिंग एक्ट पारित , कम्पनी पर ब्रिटिश संसद का आंशिक नियंत्रण । 

1774 - रूहेला युद्ध , वारेन हेस्टिंग प्रथम गवर्नर जनरल ( 1774-85 ई . ) , कलकत्ता में उच्चतम न्यायालय की स्थापना 

1775-82 - प्रथम आंग्ल - मराठा युद्ध । 

1776 - पुरन्दर की सन्धि अंग्रेजों एवं मराठा के बीच । 

1780-84 - द्वितीय आंग्ल - मैसूर युद्ध । 

1784 - पिट्स का इण्डिया एक्ट पारित , एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल की स्थापना । 

1786 - लॉर्ड कार्नवालिस गवर्नर जनरल बना । 

1790-92 - तीसरा आंग्ल - मैसूर युद्ध । 

1792 - रणजीत सिंह गद्दी पर बैठे । 

1793 - बंगाल में स्थाई बन्दोबस्त लागू । 

1799 - चौथा आंग्ल - मैसूर युद्ध , टीपू सुल्तान की मृत्यु । 

1801 - फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना ।

1802 - पेशवा के साथ बेसीन की संधि । 

1803-1806 - द्वितीय आंग्ल - मराठा युद्ध । 

1803 सुर्जी अर्जुनगाँव की सन्धि । 

1806 - वेल्लोर का सैनिक विद्रोह । 

1809 - कम्पनी और रणजीतसिंह के बीच अमृतसर की सन्धिा 

1813 - चार्टर अधिनियम । 

1814-16 - नेपाल के साथ युद्ध तथा सुगौली की सन्धि । 

1817-18 - तृतीय आंग्ल - मराठा युद्ध । 

1818 - भारतीय भाषा ( बांग्ला ) में प्रथम समाचार पत्र " समाचार दर्पण " साप्ताहिक प्रकाशित , अष्टी की लड़ाई , कोरेगांव की सुरक्षा , पेशवा बाजीराव द्वारा आत्मसमर्पण । 

1818 - पेशवा पद की समाप्ति , बाजीराव द्वितीय को अंग्रेजों के पेंशनर के रूप में बिठूर में भेज दिया गया । 

1820-22 - सर थॉमस मुनरो मद्रास के गवर्नर । 

1821 - पूना में संस्कृत कॉलेज की स्थापना । 

1823 - मिस्टर एडम्स की कार्यवाहक गवर्नर जनरल के रूप में नियुक्ति , लॉर्ड एमहर्स्ट गवर्नर जनरल । 

1824 - बैरकपुर में सैनिक विद्रोह । 

1824-26 - प्रथम आंग्ल - बर्मा युद्ध । 

1826 - यान्डूब की सन्धि । 

1828 - विलियम बेंटिक बंगाल के गवर्नर जनरल बने । 

1828 - राजा राममोहन राय द्वारा ब्रह्म समाज की स्थापना । 

1829 - विलियम बेंटिक द्वारा सती प्रथा को गैरकानूनी घोषित किया गया । 

1830 - ठगी प्रथा को समाप्त कर दिया गया । 

1831 - राजा राममोहन राय इंगलैण्ड गये ।

 1833 - भारतीय विधि आयोग गठित , बंगाल का गवर्नर जनरल भारत का गवर्नर जनरल कहलाने लगा , कम्पनी का व्यापारिक अधिकार समाप्त , राजा राममोहन राय की ब्रिस्टल में मृत्यु । 

1835 - चार्ल्स मेटकॉफ द्वारा समाचार पत्रों पर से प्रतिबन्ध की समाप्ति , अंग्रेजी सरकारी भाषा बनी , कलकत्ता मेडिकल कॉलेज की स्थापना हुई । द्वारा जैकोबिन क्लब की स्थापना । 

1838 - कम्पनी , रणजीतसिंह तथा शाहशुजा के बीच त्रिदलीय सन्धिा 

1839 - रणजीतसिंह की मृत्यु । 

1839-42 - प्रथम अफगान युद्ध । 

1841- कलकत्ता में " देश हितैषिणी सभा " स्थापना । 

1843 - सिंध पर अंग्रेजों का अधिकार , दास प्रथा पर प्रतिबन्ध 

1845-46 - प्रथम आंग्ल ( Anglo ) - सिख ( अंग्रेजी कंपनी तथा सिख राजा के बीच ) युद्ध।

1847 - रुड़की में प्रथम इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित । 

1848 - लॉर्ड डलहौजी गवर्नर जनरल बना , गोद लेने की प्रथा पर प्रतिबन्ध । 

1848-49 - द्वितीय आंग्ल - सिख युद्ध । 

1851- कलकत्ता में ब्रिटिश इण्डियन एसोसिएशन " की स्थापना । 

1852 - द्वितीय आंग्ल - बर्मा युद्ध । 

1853 - बम्बई से थाणे तक पहली रेलवे लाइन का उद्घाटन , कलकत्ता से आगरा तक पहली टेलीग्राफ लाइन , पहली बार आई.सी.एस. परीक्षा प्रारम्भा 

1855-56 - संथाल विद्रोह , कलकत्ता में अंजुमन ए - इस्लामी की स्थापना । 

1856 - हिन्दू विधवा पुनर्विवाह अधिनियम पारित , अवध को ब्रिटिश साम्राज्य में मिलाया गया । 

1857 - कलकत्ता , बम्बई तथा मद्रास विश्वविद्यालय की स्थापना , भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का विद्रोह । 

1858 - भारत का शासन कम्पनी से ब्रिटिश सरकार ने अपने हाथों में लिया । 

1858- 1 नवम्बर , 1858 ई . को प्रथम वायसराय लॉर्ड कैनिंग ने इलाहाबाद में एक दरबार का आयोजन किया , जिसमें वायसराय ने महारानी विक्टोरिया द्वारा भारतीय शासन चलाने की विधिवत् घोषणा की तथा विक्टोरिया की ओर से एक घोषणा पत्र पढ़कर सुनाया , जिसे भारतीय स्वतंत्रता का ' मैग्नाकार्टा ' कहा जाता है । 

1859 - बंगाल में नील विद्रोह 

1859 - कागज का नोट जारी , गोद प्रथा की समाप्ति ।

1860 - बजट की व्यवस्था शुरू । 

1861 - भारतीय परिषद् अधिनियम पारित । 

1861 - भारतीय उच्च न्यायालय अधिनियम -1861 के अंतर्गत कलकत्ता , बम्बई , मद्रास में एक - एक उच्च न्यायालय की स्थापना की गयी । 

1862 - भारतीय दण्ड संहिता लागू । 

1866 - इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना । 

1872 - प्रथम जनगणना प्रारम्भ । 

1872 - लॉर्ड मेयो की हत्या । 

1874 - बिहार में अकाल । 

1875 - सैय्यद अहमद खाँ द्वारा अलीगढ़ मे एंग्लो - ओरिएन्टल कॉलेज की स्थापना , प्रिंस ऑफ वेल्स की प्रथम भारत यात्रा । आर्य समाज की स्थापना । 

1876 - लॉर्ड लिटन का दिल्ली दरबार , महारानी विक्टोरिया भारत की साम्राज्ञी घोषित । 

1878 - लिटन का वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट पारित । 

1878-80 - द्वितीय आंग्ल - अफगान युद्ध । 

1878 - अकाल आयोग की स्थापना । 

1881 - प्रथम फैक्टरी अधिनियम बना । 

1882 - वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट निरस्त , स्कूल शिक्षा के लिए हंटर आयोग नियुक्त । 

1883 - इलबर्ट बिल का विवाद । 

1885 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की बम्बई में स्थापना । 

1888 - कर्नल बेक द्वारा ' यूनाईटेड इण्डियन पैट्रियॉटिक एसोसिएशन ' की स्थापना । 

1889 - प्रिंस ऑफ वेल्स की दूसरी भारत यात्रा । 

1891 - दूसरा फैक्टरी अधिनियम पारित । 

1892 - ब्रिटिश संसद द्वारा भारतीय परिषद् अधिनियम पारित  

1893 - एनी बेसेन्ट का भारत आगमन । 

1895 - बाल गंगाधर तिलक ने शिवाजी उत्सव मनाया । 

1897 - भारतीय शिक्षा सेवा का गठन , तिलक को 18 माह की कैद । 

1899-1905 - लॉर्ड कर्जन - वायसराय । 

1904 - भारतीय विश्वविद्यालय एक्ट पारित , पुरातत्व विभाग का गठन ।

1905 - बंगाल का विभाजन । 

1906 - मुस्लिम लीग की स्थापना । 

1908 - खुदीराम बोस को फाँसी , तिलक पर राजद्रोह केस तथा तिलक को 6 वर्ष का कारावास । 

1908 - गाँधीजी को सत्याग्रह करने के लिए सबसे पहले जेल हुई । 

1909 - मॉर्ले मिण्टो सुधार , गाँधीजी ने " हिन्द स्वराज ' पुस्तक लिखी । भारतीय परिषद् अधिनियम पारित । 

1911 - बंगाल विभाजन रद्द , राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानान्तरित । 

1912 - दिल्ली राजधानी बनायी गयी । लॉर्ड हार्डिंग पर बम फेंका गया । 

1913 - सैन फ्रांसिस्को में गदर पार्टी का गठन , रवीन्द्रनाथ टैगोर को साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला । 

1914 - तिलक माण्डले जेल से रिहा । 

1915 - गाँधीजी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे , एनीबेसेण्ट ने मद्रास में होमरूल लीग का गठन । 

1916 - होमरूल लीग का गठन , कांग्रेस - मुस्लिम लीग के बीच लखनऊ समझौता । 

1917 - मॉण्टेग्यू - चेम्सफोर्ड सुधार , गाँधीजी द्वारा चम्पारण सत्याग्रह प्रारम्भ , एनी बेसेन्ट बन्दी । 

1919 - जलियांवाला बाग नरसंहार , रौलेट एक्ट पारित , रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा सर की उपाधि वापस , मॉण्टेग्यू - चेम्सफोर्ड सुधार अधिनियम पारित । 

1920 - असहयोग तथा खिलाफत आन्दोलन प्रारम्भ , गाँधीजी ने कैसर - ए - हिन्द की उपाधि लौटाई , अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन की स्थापना । 

1922 - चौरी - चौरा काण्ड 

1923 - स्वराज पार्टी की स्थापना । 

1923 - मदन मोहन मालवीय द्वारा इण्डियन पार्टी का गठन । 

1924 - कानपुर षड्यन्त्र केस , गाँधीजी बेलगाँव कांग्रेस अधिवेशन के अध्यक्ष । 

1925 - अखिल भारतीय दलित वर्ग एसोसिएशन की स्थापना । कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना । 

1927 - साइमन कमीशन की नियुक्ति ।

1927 - अखिल भारतीय महिला सम्मेलन की स्थापना । 

1928 - हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिक पार्टी की स्थापना , नेहरू रिपोर्ट , साइमन कमीशन भारत आया , लाला लाजपतराय की मृत्यु । 

1929 लाहौर कांग्रेस अधिवेशन में नेहरू द्वारा पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव पारित । शारदा एक्ट पारित । 

1930 - सविनय अवज्ञा आन्दोलन प्रारम्भ , 26 जनवरी को स्वाधीनता दिवस के रूप में मनाने का आह्वान । लंदन में प्रथम गोलमेज सम्मेलन । 

1931 - गाँधी - इर्विन पैक्ट , द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में गाँधीजी की भागीदारी । भगत सिंह , सुखदेव और राजगुरु को फांसी । 

1932 - साम्प्रदायिक अधिनिर्णय की घोषणा । पूना समझौता तथा देहरादून में राष्ट्रीय सेना अकादमी की स्थापना । 

1933 - प्रस्तावित सुधारों पर श्वेतपत्र जारी , संयुक्त चयन समिति का गठन । 

1934 - कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की पटना में स्थापना , सविनय अवज्ञा आन्दोलन वापस , बिहार में भूकंप , फैक्टरीज एक्ट लागू , रॉयल इंडियन नेवी की स्थापना । 

1935 - भारत सरकार अधिनियम -1935 पारित । संघीय न्यायालय की स्थापना , प्रान्तीय स्वशासन की शुरुआत । 

1936 - सम्राट जार्ज V की मृत्यु , एडवर्ड VIII का राज्यारोहण । 

1937 - नए चुनाव तथा नवीन प्रान्तीय सरकारें । 

1938 - सुभाष चन्द्रबोस कांग्रेस अध्यक्ष चुने गए । 

1939 - द्वितीय विश्वयुद्ध आरम्भ , सुभाष चन्द्र बोस दोबारा कांग्रेस अध्यक्ष चुने गये तथा बाद में त्यागपत्र दे दिया । 

1940 - जिन्ना द्वारा मुस्लिमों के लिये पृथक देश की माँग , गाँधीजी का व्यक्तिगत सत्याग्रह , विनोबा भावे पहले सत्याग्रही बने । 

1941 - सुभाष चन्द्र बोस कलकत्ता से भागकर जर्मनी पहुंचे । 

1942- " अंग्रेजों भारत छोड़ो " प्रस्ताव पारित । 

1943 - सुभाष चन्द्र बोस द्वारा स्वतंत्र भारत की सरकार का गठन तथा भारतीय राष्ट्रीय सेना बनायी ।

1944 - असम पर जापानी आक्रमण , आजाद हिन्द फौज मणिपुर के नजदीक पहुँची । 

1945 - आजाद हिन्द फौज पर मुकदमा , लॉर्ड वेवेल की घोषणा । 

1946 - कैबिनेट मिशन भारत आया , अंतरिम सरकार का गठन , संविधान सभा की प्रथम बैठक , 16 अगस्त को मुस्लिम लीग द्वारा ' सीधी कार्यवाही दिवस ' मनाया गया , 2 सितंबर को अंतरिम सरकार गठित , नोआखाली एवं टिपरा में 14 अक्टूबर को सांप्रदायिक दंगे , 25 अक्टूबर को बिहार में दंगे , 26 अक्टूबर को मुस्लिम लीग का अंतरिम सरकार में विलय , 9 दिसंबर को संविधान सभा का प्रथम सत्र । 

1947 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली द्वारा जून 1948 तक भारत छोड़ने का निर्णय , लॉर्ड माउंटबेटन द्वारा 15 अगस्त 1947 को सत्ता हस्तान्तरित किया जाना , भारत - पाक विभाजन प्रस्ताव पारित , जवाहर लाल नेहरू प्रधानमंत्री बने । 

1948 - महात्मा गाँधी की दिल्ली में हत्या , जिन्ना की मृत्यु , भारतीय सेना द्वारा हैदराबाद की मुक्ति । 

1950- भारतीय संविधान लागू हुआ , राजेन्द्र प्रसाद राष्ट्रपति चुने गए । 

1951 - प्रथम पंचवर्षीय योजना की शुरुआत । 

1952 - प्रथम आम चुनाव सम्पन्न

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ