UNESCO World Heritage site in India
वर्तमान में भारत में कुल 40 यूनेस्को विश्व विरासत की साइट उपलब्ध है जिसमें से 32 साइट जो है वह कल्चरल साइट है 7 नेचुरल साइट है और 1 mixed साइट है। भारत में स्थित यूनेस्को विश्व विरासत की साइट अपने विशालतम इतिहास के साथ-साथ भारत की प्राचीन गौरव गाथा को लिए हुए हैं। यह सभी साइट भारत की विशाल स्थापत्य कला, प्राचीन विज्ञान तथा अद्भुत इंजीनियरिंग का बेमिसाल उदाहरण है।
![]() |
भारत की यूनेस्को विश्व विरासत |
UNESCO :- United nation educational scientific and cultural organisation
यूनेस्को यूनाइटेड नेशन की एक प्रभावशील संस्था है जिसकी स्थापना सन 1972 में की गई थी इसका मुख्यालय पेरिस जो कि फ्रांस की राजधानी है उसमें स्थित है।
भारत में स्थित प्रमुख यूनिस्को विश्व विरासत स्थल
1. खजुराहो :- खजुराहो मध्य प्रदेश में स्थित यूनेस्को विश्व विरासत साइट है जो कि हिंदू तथा जैन मंदिरों का समूह है इसकी स्थापना चंदेल वंश के राजाओं द्वारा की गई है इस साइट को सन 1982 में यूनेस्को विश्व विरासत में शामिल किया गया है।
2. आगरा का किला :- आगरा का किला मुगलकालीन शासक अकबर के द्वारा, आगरा उत्तर प्रदेश में बनाया गया है आगरा के किले को सन 1983 में यूनेस्को विश्व विरासत में शामिल किया गया है।
3. अजंता की गुफाएं :- अजंता की गुफाएं औरंगाबाद महाराष्ट्र में स्थित है अजंता की गुफाएं भगवान बुद्ध को समर्पित है जिसको सन 1983 में यूनेस्को विश्व विरासत में शामिल किया गया है।
4. सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान :- सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान पश्चिम बंगाल में स्थित है जो कि रॉयल बंगाल टाइगर के लिए विश्व प्रसिद्ध है यह एक टाइगर रिजर्व तथा बायोस्फीयर रिजर्व नेशनल पार्क है जिसको सन 1987 में यूनेस्को विश्व विरासत की सूची में शामिल किया गया है।
5. एलोरा की गुफाएं :- एलोरा की गुफाएं मोनोलिथिक गुफाएं हैं जोकि औरंगाबाद महाराष्ट्र में स्थित है यह गुफाएं हिंदू बौद्ध तथा जैन धर्म से संबंधित रहे हैं राष्ट्रकूट वंश के राजाओं द्वारा हिंदू तथा बुद्ध तथा यादव द्वारा जैन के लिए मंदिरों का निर्माण किया गया है।
6. ताजमहल :- उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ताजमहल को 17 वी शताब्दी के मुगल कालीन शासक शाहजहां द्वारा बनाया गया था। यह ताजमहल मुमताज महल और शाहजहां का मकबरा है जिसको सन 1983 में यूनेस्को विश्व विरासत की सूची में शामिल किया गया है।
7. सूर्य मंदिर :- उड़ीसा के कोणार्क में स्थित सूर्य मंदिर ब्लैक पगोड़ा के नाम से ख्याति प्राप्त है सूर्य मंदिर को सन 1984 में यूनेस्को विश्व विरासत की सूची में शामिल किया गया है।
8. महाबलीपुरम :- महाबलीपुरम तमिलनाडु में स्थित है यहां एक ही चट्टान से निर्मित मूर्तियां हैं।
9. काजीरंगा नेशनल पार्क :- काजीरंगा नेशनल पार्क असम में ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे स्थित है काजीरंगा नेशनल पार्क गेंडो के लिए बहुत प्रसिद्ध है इसे सन 1985 में यूनेस्को विश्व विरासत की नेचुरल साइट के अंदर शामिल किया गया है।
10. जंतर मंतर जयपुर :- राजस्थान के जयपुर में स्थित जंतर मंतर को महाराजा जयसिंह द्वितीय द्वारा बनवाया गया था।
11. लाल किला दिल्ली :- मुगल कालीन शासक शाहजहां द्वारा 17वीं शताब्दी में दिल्ली में लाल किला का निर्माण करवाया गया था।
12. हुमायूं का मकबरा :- हुमायूं के मकबरे को हाजी बेगम द्वारा दिल्ली में बनवाया गया था।
13. कुतुब मीनार :- कुतुब मीनार की स्थापना का कार्य दिल्ली सल्तनत के प्रथम शासक कुतुबुद्दीन ऐबक ने शुरू किया था और कुतुब मीनार के निर्माण को इल्तुतमिश द्वारा पूर्ण किया गया। कुतुब मीनार दिल्ली में अवस्थित है।
14. सांची का स्तूप :- मध्यप्रदेश में अवस्थित सांची का स्तूप बुद्ध धर्म से संबंधित है इसको सन 1989 में यूनेस्को विश्व विरासत की सूची में शामिल किया गया।
15. एलिफेंटा की गुफा :- पांचवी से आठवीं शताब्दी में निर्मित एलिफेंटा की गुफा महाराष्ट्र में स्थित है इसे 1987 में यूनेस्को विश्व विरासत में शामिल किया गया।
16. कंचनजंगा नेशनल पार्क :- सिक्किम अवस्थित कंचनजंगा नेशनल पार्क भारत में एक मात्र mixed कैटेगरी की साइट है जो कि सन 2016 में यूनेस्को विश्व विरासत की सूची में शामिल किया गया।
17. ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क :- हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में अवस्थित यह नेशनल पार्क अपनी सुंदरता के लिए तथा हिमालयन फूलों के लिए अति प्रसिद्ध है। इसको वर्ष 2014 में यूनेस्को विश्व विरासत की सूची में शामिल किया गया है।
18. पट्टादकल का स्मारक :- पट्टादकल का स्मारक आठवीं सेंचुरी में निर्मित है जो कि कर्नाटक में अवस्थित है यह चालुक्य वंश के शासकों द्वारा बनाया गया है इसे 1987 में यूनेस्को विश्व विरासत की सूची में शामिल किया गया है।
19. चोल शासकों का मंदिर तमिलनाडु
20. मानस नेशनल पार्क असम
21. भीमबेटका मध्य प्रदेश
22. नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखंड
23. छत्रपति शिवाजी टर्मिनल
24. महाबोधि मंदिर बोधगया बिहार
25. चंपानेर पावागढ़ आर्कियोलॉजिकल पार्क गुजरात
26. नालंदा महाविहार बिहार
27. ऐतिहासिक शहर अहमदाबाद
28. Pink city Jaipur
29. विक्टोरियन एंड आर्ट डेको एंसेंबल मुंबई
30. Churches and convents of Goa
31. The architectural work of Le corbuier an outstanding of the modern movement
32. रानी की वाव :- पाटन गुजरात में स्थित रानी की वाव सरस्वती नदी के किनारे बना हुआ है इसे चालुक्य वंश के रानी उदयमति के लिए बनाया गया था इसको सन 2014 में यूनेस्को विश्व विरासत की सूची में शामिल किया गया है।
33. हंपी के स्मारक :- हंपी के स्मारक तुंगभद्रा नदी के किनारे कर्नाटक में अवस्थित है यह विजयनगर साम्राज्य का एक अद्भुत स्मारक है।
34. केवलादेव नेशनल पार्क :- केवलादेव नेशनल पार्क राजस्थान में स्थित है यह भारत की एकमात्र नेशनल पार्क है जोकि चिड़ियों के संरक्षण के लिए बनाया गया है।
35. पश्चिमी घाट :- महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु के क्षेत्र में फैले हुए पश्चिमी घाट अपने बायोडायवर्सिटी हॉटस्पॉट तथा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के लिए विश्व विख्यात है।
36. राजस्थान के पहाड़ी किले:- राजस्थान के पहाड़ी किले के अंतर्गत चित्तौड़ का किला, कुंभलगढ़ का किला, रणथंभौर का किला, जैसलमेर का किला इत्यादि को यूनेस्को विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है।
37. फतेहपुर सीकरी :- फतेहपुर सीकरी का निर्माण मुगल शासक अकबर के द्वारा सोलवीं सदी में किया गया था। फतेहपुर सीकरी में स्थित जामा मस्जिद बुलंद दरवाजा शेख सलीम चिश्ती का मकबरा इत्यादि को यूनेस्को विश्व विरासत की सूची में शामिल किया गया है।
38. माउंटेन रेलवे ऑफ इंडिया :- भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित रेलवे नेटवर्क जोकि दार्जिलिंग रेलवे, हिमालयन रेलवे तथा नीलगिरी रेलवे हैं को यूनेस्को विश्व विरासत की सूची में शामिल किया गया है।
39. रामप्पा मंदिर तेलंगाना :- रामप्पा मंदिर रुद्रेश्वर शिव जी का मंदिर है जिसका निर्माण काकतीय राजा गणपति देव के शासनकाल में हुआ था। इसको जुलाई 2021 में यूनेस्को विश्व विरासत की सूची में शामिल किया गया है।
40. धौलावीरा गुजरात :- धौलावीरा सिंधु घाटी सभ्यता का एक प्रमुख शहर जो कि गुजरात में कच्छ के रण में स्थित है इसको वर्ष 2021 में यूनेस्को विश्व विरासत की सूची में शामिल किया गया है।
0 टिप्पणियाँ