कोंडागांव और सुकमा छत्तीसगढ़
कोंडागांव और सुकमा छत्तीसगढ़ के दक्षिणतम जिले हैं जो कि छत्तीसगढ़ के अंतर्गत बस्तर संभाग में आते हैं।
कोंडागांव और सुकमा दोनों जिले अपनी जनजाति विशेषताओं के लिए ख्याति प्राप्त है। तथा यहां पर उपलब्ध खनिज भारत के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कोंडागांव
कोंडागांव जिले का गठन सन 2012 में बस्तर जिले को पृथक करके बनाया गया है कोंडागांव बस्तर के अलावा धमतरी कांकेर नारायणपुर तथा बीजापुर के साथ अपनी सीमा का साझा करता है।
कोंडागांव एकमात्र पड़ोसी राज्य उड़ीसा के साथ सीमा साझा करता है।
कोंडागांव जिले के प्रमुख स्थल: -
1. केशकाल घाटी: - केशकाल घाटी छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा जल विभाजक पर्वत है इसी के कारण महानदी जिसका उद्गम दक्षिण में होने के बावजूद भी उसका प्रवाह जो है वह उत्तर की ओर होता है। इस केशकाल घाटी में 12 मोड़ है तथा केशकाल घाटी को बस्तर के प्रवेश द्वार के नाम से भी जाना जाता है।
केशकाल की घाटी को फूलों की घाटी के नाम से भी जाना जाता है इस केशकाल की घाटी पर तेलीन माता का मंदिर भी स्थित है।
![]() |
Keshkal ghati |
2. गढ़ धनोरा: - गढ़ धनोरा कोंडागांव जिले में स्थित पुरातात्विक स्थल है जो कि अपने पुरातात्विक महत्व के लिए विख्यात है गढ़ धनोरा में लौह युगीन पाषाण स्तंभ के साक्ष्य मिले हैं इसके साथ ही साथ गढ़ धनोरा में नरसिंह मंदिरों का समूह भी मिला है इसके अतिरिक्त गढ़ धनोरा में ईंटों के प्राचीन टीले भी प्राप्त हुए हैं।
अन्य प्रमुख स्थल
कोंडा गांव को शिल्पग्राम की संज्ञा भी दी गई है कोंडा गांव शिल्प कला एवं घड़वा सिल्प के लिए प्रसिद्ध है।
कोंडा गांव जिले की नारायण पाल में विष्णु मंदिर एवं भद्रकाली मंदिर अवस्थित है इसके साथ-साथ कोंडा गांव स्थित भोंगापाल में बौद्ध धर्म से संबंधित स्थल हैं कोंडागांव जिले में स्थित कोपा बेड़ा में प्राचीन शिव मंदिर है।
![]() |
Shiv mandir |
सुकुमा
सुकमा जिले का गठन सन् 2012 में दंतेवाड़ा जिला से अलग करके किया गया है। सुकमा जिला दंतेवाड़ा के अलावा बीजापुर तथा बस्तर जिले के साथ अपनी सीमा का साझा करता है सुकमा जिला अपने समीपवर्ती तीन राज्य के साथ सीमा साझा करता है उड़ीसा आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना।
सुकमा जिला टिन खान के लिए प्रसिद्ध है भारत का एकमात्र टीम उत्पादक राज्य छत्तीसगढ़ को टिन की आपूर्ति सुकमा जिले से होती है।
सुकमा जिले में स्थित सबरी नदी पर एकमात्र, राज्य में नौका परिवहन की सुविधा उपलब्ध है।
छत्तीसगढ़ में प्रथम साइंस पार्क की स्थापना सुकमा जिले में की गई है सुकमा छत्तीसगढ़ का सबसे दक्षिणतम छोर है।
सुकमा जिले के प्रमुख जलप्रपात: -
सुकमा जिले में गुप्तेश्वर जलप्रपात जोकि सबरी नदी पर स्थित है इसके साथ ही रानीदरहा जलप्रपात जोकि सबरी नदी पर स्थित है इसके अलावा मूलगेर इंदुल जलप्रपात जो कि मुलगेर नदी पर स्थित है।
![]() |
Sukuma |
यदि आप किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो उसकी जानकारी के लिए हमें विजिट करें तथा किसी भी प्रकार की पुस्तक डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कीजिए।
आपके सुझाव एवं सलाह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं कृपया हमें कमेंट करके जरूर बताइए कि आपको छत्तीसगढ़ की कौन सी जानकारी चाहिए ताकि हम जल्द से जल्द आप तक वह जानकारी पहुंचा सके।
0 टिप्पणियाँ